चंडीगढ़ में अधिकारियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर
चंडीगढ़ ब्यूरो
चंडीगढ़ में वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के साथ-साथ हर जिले का बॉर्डर भी सील कर दिया जाए। पलायन कर रहे लोगों के स्वास्थ्य की ठीक तरह से जांच हो और उन्हें खाने और रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अकेले रह रहे लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था हो एवं राधा स्वामी के जो केंद्र है वहां पर लोगों को रखा जाए और उनकी देखभाल के लिए हर केंद्र में एक आदमी को नियुक्त किया जाए।
|
Comments
Post a Comment