Posts

Showing posts from March, 2020

पलायन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने किए बार्डर सील

Image
चंडीगढ़ में अधिकारियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर चंडीगढ़ ब्यूरो चंडीगढ़ में वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के साथ-साथ हर जिले का बॉर्डर भी सील कर दिया जाए। पलायन कर रहे लोगों के स्वास्थ्य की ठीक तरह से जांच हो और उन्हें खाने और रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अकेले रह रहे लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था हो एवं राधा स्वामी के जो केंद्र है वहां पर लोगों को रखा जाए और उनकी देखभाल के लिए हर केंद्र में एक आदमी को नियुक्त किया जाए।

गुरुग्राम में कोविड-19 के जो 10 पोडिटीवे केस में से 5 आए नेगेटिव, पहला पॉजिटिव केस हुआ ठीक

Image
गुरुग्राम गुरुग्राम के लिए शनिवार का दिन काफी शुभ रहा। जिला में कोरोनावायरस से संक्रमित पॉजिटिव केसों की संख्या अब तक 10 थी। हालांकि पिछले 4 दिन से यह आंकड़ा यहीं डटा हुआ है और पॉजिटिव केसों में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गई है। इस बीच एक बड़ी राहत वाली खबर यह आई है कि जो 10 पॉजिटिव केस थे, उनमें से अब पांच का भी सैंपल नेगेटिव आ गया है, अर्थात पांच का इलाज हो गया है और वे अब संक्रमित नहीं रहे। जिला का सेक्टर 9a का जो पहला पॉजिटिव केस था, उसका टेस्ट भी आप नेगेटिव आ गया है। गुरु ग्राम का पहला कोरोना संक्रमण पॉजिटिव केस अब ठीक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला में पहला केस sector-9a में आया था जिसमें एक लड़की का टेस्ट कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव आया था। उसकी 22 फरवरी से 4 मार्च तक मलेशिया और इंडोनेशिया की ट्रेवल हिस्ट्री थी। उसे बुखार तथा गले में खराश की शिकायत हुई और टेस्ट करवाया गया जिसमें 13 मार्च को उसका टेस्ट पॉजिटिव आया। इलाज के बाद अब उसका रिपीटेड टेस्ट नेगेटिव आया है। इसी प्रकार, गुरुग्राम के बेस्टेक पार्क व्यू में बहन और भाई दोनों कोरोना संक्रमण के प...

जमाखोरी पर प्रशासन द्वारा गुरूग्राम में सील किया गया थोक का गोदाम

Image
प्रशासन द्वारा गुरूग्राम में सील किया गया थोक का गोदाम घनश्याम गुरुग्राम 28 मार्च। जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की जमाखोरी करने वाले थोक विक्रेताओं के खिलाफ सख्ती से निपटने का मन बना लिया है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की टीम ने सेक्टर -29 स्थित थोक विक्रेता के खिलाफ सामान की जमाखोरी करने पर एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज की। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि जिला वासियों द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि थोक विक्रेताओं व दुकानदारों द्वारा खाद्य सामग्री के रेट निर्धारित दरों से ज्यादा वसूले जा रहे हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने  जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग सहित  अन्य अधिकारियों की टीम बनाई जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर थोक विक्रेताओं के गोदामों में छापेमारी की। टीम के सदस्य जब सेक्टर 29 थोक विक्रेता के यहां छापामारी के लिए पहुंचे तो उन्होंने सामान की गलत सूचना टीम के सदस्यों को दी। जब वह विक्रेता की दुकान के पीछे बने दो गोदामों को चेक किया गया तो उसमें भारी मात्रा में खा...

गुरुग्राम जिला में लॉक डाउन के दौरान गरीब लोग खाली पेट ना सोए हैल्प लाइन जारी

Image
घनश्याम गुरुग्राम जिला में लॉक डाउन के दौरान गरीब लोग खाली पेट ना सोए, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं तथा वालंटियरों के माध्यम से खाद्य पदार्थो की सप्लाई की जा रही है।      जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा संपर्क किया जा रहा है और लोग जनहित के इस कार्य में अपना सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर संबंधी जानकारी देते हुए उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि अब तक इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लगभग 200 वालंटियर, डॉक्टर तथा स्वयंसेवी संस्थाएं जुड़ी है। इन सभी को जिला प्रशासन द्वारा सहयोग किया जा रहा है कि जिला के किस क्षेत्र में गरीब लोगों को किस प्रकार की सुविधा की आवश्यकता है और उसी अनुरूप वहां पर वॉलिंटियरो की टीम भेजी जा रही है। इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जिला के 20 से अधिक डॉक्टरों ने भी अपनी सेवाएं देने की इच्छा जाहिर की है।         उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला में बेघर व निराश्रित लोगों को निशुल्क खाना उपलब्ध करवाया जा ...